Welcome to झाबुआ हलचल   Click to listen highlighted text! Welcome to झाबुआ हलचल
मेघनगर

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के नेतृत्व में मेघनगर में अनुभाग स्तरीय तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन…

मेघनगर@मुकेश सोलंकी 

14 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज नगर परिषद मेघनगर में अनुभाग स्तरीय तिरंगा यात्रा का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने किया।

तिरंगा यात्रा में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी, शिक्षक, पुलिस बल एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर प्रतिभागियों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
यात्रा के दौरान ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति के प्रति नागरिकों को जागरूक किया गया। नगर का वातावरण राष्ट्रभक्ति के नारों और तिरंगे की शान से ओत-प्रोत रहा।

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने तथा हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए सभी विभागों, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी लालसिंह राठौर नगर परिषद मेघनगर द्वारा तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!