Welcome to झाबुआ हलचल   Click to listen highlighted text! Welcome to झाबुआ हलचल
मेघनगर

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी सुरेशचंद पूरणमल जैन द्वारा ध्वजारोहण किया गया..

मेघनगर@मुकेश सोलंकी 

स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर नगर के सुराना कंपाउंड में वरिष्ठ समाजसेवी सुरेशचंद पूरणमल जैन द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी, पत्रकार बंधु, गणमान्य नागरिक और स्कूली बच्चे मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद सुरेशचंद जी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “आज का दिन हमें उन अनगिनत वीरों की याद दिलाता है, जिनके बलिदान से हमें आज़ादी मिली, हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम इस आज़ादी को सम्मान दें, समाज में एकता और भाईचारा बनाए रखें, और नई पीढ़ी में देशभक्ति के संस्कार मजबूत करें। सभी नगरवासियों, बच्चों, और उपस्थित अतिथियों का हृदय से धन्यवाद, जिन्होंने समय निकालकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।तत्पश्चात जैन परिवार द्वारा उपस्थित लोगों के लिए अल्पाहार की भी सुन्दर व्यवस्था की गई। 

इस मौके पर राजेश जैन, हिमांशु चौरडिया, अर्चित सोनी, हरिराम गिरधानी, देवेंद्र जैन, आनंदीलाल पडियार, रजत कावड़िया, महबूब सुलेमान, जोगी वसुनिया, वसीम पठान, राकेश डामोर, बहादुर हाड़ा, रवि शर्मा, बहादुर वसुनिया, रवि गोयल, समसुद्दीन मकरानी और यूसुफ नन्ने खान सहित कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!