Welcome to झाबुआ हलचल   Click to listen highlighted text! Welcome to झाबुआ हलचल
पेटलावदरायपुरिया

प्रजापत समाज की कुलदेवी का भव्य मंदिर निर्माण के लिए मंत्र उपचार के साथ हुआ भूमि पूजन….

पेटलावद डेस्क। रायपुरिया नगर मे प्रजापत समाज की कुल देवी श्री यादें माताजी का रायपुरिया में भव्य मंदिर निर्माण हेतु बुधवार को आयोजित भूमि पूजन समारोह एक अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। पंडित दीपक उपाध्याय ने मंत्रोपचार प्रमुख जजमान प्रजापत समाज रायपुरिया के अध्यक्ष हंसराज प्रजापत द्वारा विधिवत भूमि पूजन संपन्न करवाया। पंडित दीपक उपाध्याय ने बताया कि भूमि पुजन जो हिंदू धर्म में किसी भी निर्माण कार्य की शुभारंभिक प्रक्रिया मानी जाती है, यह एक अद्वितीय परंपरा है जिसमें धरती माता और देवताओं का आह्वान कर उनकी कृपा प्राप्त की जाती है। इस विशेष अवसर पर धार्मिक आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों का पूर्ण रूप से पालन किया गया। इस अनुष्ठान में प्रमुख धार्मिक और सामाजिक व्यक्तित्वों की उपस्थिति ने इसे और भी भव्य बना दिया, जिससे समारोह में एक धार्मिक माहौल बना रहा।

भूमि पूजन के दौरान मंदिर के नवर्निर्माण के लिए शुभ शुरुआत की गई। इसे मंदिर के भविष्य का मजबूत आधार माना जा रहा है, और पूजन में प्रयोग की गई पवित्र सामग्रियों, जैसे कि ईंटों, नारियल, और पंचामृत के उपयोग से इसका महत्व और भी बढ़ गया। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन सामग्रियों के उपयोग से निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की विघ्न-बाधाओं से मुक्ति मिलती है, और पूरी प्रक्रिया में शुभता बनी रहती है। पूजा के दौरान मंत्रोच्चार और विधिवत अनुष्ठान संपन्न कर, धरती माता से मंदिर निर्माण के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

आज पास के जिले से समाजजन पहुंचे।

जिले में प्रजापत समाज का एक मात्र लोता श्री यादें माताजी मंदिर के निर्माण के भूमि पूजन में धार, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, सहित राजस्थान के प्रजापत समाज के प्रमुख समाजसेवियों, धार्मिक नेताओं, और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष मुकेश प्रजापत, रायपुरिया प्रजापत समाज अध्यक्ष हंसराज प्रजापत और समिति के प्रमुख संरक्षक और अन्य सदस्यों ने न केवल पूजा की विधियों का नेतृत्व किया, बल्कि अपने संगठित प्रयासों से इस अनुष्ठान को सफल बनाया। उनकी उपस्थिति और समर्पण ने पूरे कार्यक्रम को विशेष बना दिया। इस भूमि पूजन में क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व, व्यापारी और धर्मप्रेमी लोग भी उपस्थित रहे, जिनका योगदान इस महायज्ञ में अत्यंत महत्वपूर्ण था। समाज के दूर दराज क्षेत्र से आए लोगों ने एकजुट होकर मंदिर के पुनर्निर्माण के प्रति अपनी आस्था और समर्थन प्रकट किया। तथा मंदिर निर्माण के लिए दान राशि की घोषणा की।

अतिथियों का सम्मान किया

भूमि पूजन के पश्चात सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि कर रूप में पूज्य गुरुदेव श्री राम नारायण जी महाराज मिश्रोली धाम झालावाड़ राजस्थान, प्रजापत समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहनलाल प्रजापत थांदला, प्रजापति समाज ट्रस्ट रतलाम अध्यक्ष श्री नाथूलाल प्रजापत, प्रजापत समाज के जिलाध्यक्ष जगदीश प्रजापत थांदला, प्रजापत समाज रायपुरिया के अध्यक्ष हसराज प्रजापत, हिंदू जागरण मंच के जिला सयोजक प्रकाश प्रजापत पेटलावद आदि का स्वागत सम्मान मंदिर निर्माण समिति के सदस्यो ने माला और दुपट्टा पहना कर किया। साथ ही मंदिर निर्माण भूमि दान करने वाले मुकेश प्रजापत का प्रजापत समाज के अध्यक्ष हंसराज प्रजापत साफा साल श्रीफल और माला पहनाकर बहुमान किया। इसके बाद मंदिर निर्माण में दान स्वरूप सहयोग राशि दान करने वाले सभी दानदाताओ का भी सम्मान किया।
यह सम्मान समारोह इस बात का प्रतीक था कि समाज में धर्म और संस्कृति को बनाए रखने के लिए सभी का सामूहिक योगदान कितना महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों के बीच एकता, भाईचारे और धर्म के प्रति समर्पण की भावना और भी प्रबल हो गई।

श्रीयदे माता सम्मान मिले।

मिश्रोली धन राजस्थान से आए प्रजापत समाज के गुरुदेव श्री राम नारायण महाराज ने समाज जनो को संबोधित करते हुए कहा कि इस श्रष्ठी के निर्माण के बाद सबसे पहले प्रजापति दक्ष राजा हुए है, बावजूद आज प्रजापति समाज इतना पिछड़ा हुआ है कि उनकी कुलदेवी श्री यादें माता को आज भी सम्मान नही मिला है। हरिद्वार में भारत माता मंदिर है वहा सभी समाज के देवीदेवता और संतो की प्रतिमा है लेकिन प्रजापति समाज की कुल देवी का प्रतिमा नही है। जबकि प्रजापति समाज में राजा दक्ष, भगवान नरसिंह भक्त गौरा कुम्हार जो कि विट्ठल भगवान की भक्ति में इतना लिन हो गया था, कि गौरा कुम्हार मिट्टी घुंधते हुए अपने पुत्र को घुंध दिया था। वही श्री यादें मां से शिक्षा लेकर भक्त प्रह्लाद भगवान की भक्ति में लीन हो गए थें। अब समाज को एकजुट हो कर श्री यादें मां की जयंती के की तारीख कैलेंडर में अंकित की जाए और हरिद्वार में भारत माता मंदिर में उनकी प्रतिमा लगाई जाए। इसके लिए प्रयास करना है। ताकि श्री यादें मां को सम्मान मिल सके। इसके बाद अखिल भारतीय प्रजापति समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहनलाल गडवाल ने, समाज में फैली कुरीतियों को बंद करने का आव्हान किया। जेसे मृत्यु भोज में मिठाई प्रतिबंधित हो, कपड़ा प्रथा बंद हो। समाज नशा मुक्त हो। समाज के बच्चो को पढ़ाओ। बच्चे पड़ेंगे तो भविष्य गड़ेंगे।

अखिल भारतीय प्रजापत समाज के जिलाध्यक्ष थांदला नगर पंचायत के पार्षद जगदीश प्रजापत ने मां यादें मंदिर निर्माण को लेकर कहा कि यह भूमि पूजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं था, बल्कि यह समाज के हर वर्ग के लोगों का सामूहिक प्रयास भी था, जिसमें सभी ने मिलकर मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए अपने-अपने तरीके से योगदान दिया। इस अवसर पर समुदाय की एकजुटता, समर्पण, और आस्था का सुंदर प्रदर्शन हुआ। इस कार्यक्रम ने लोगों को धर्म के प्रति उनके कर्तव्यों की याद दिलाई और समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने की प्रेरणा दी।

हिंदू जागरण मंच के जिला सायोजक प्रकाश प्रजापत ने कहा की श्री यादें मां के मंदिर र्निर्माण के इस अनुष्ठान ने स्थानीय समाज के साथ साथ जिले सहित आसपास के जिले और अन्य प्रांत के समाज जनों को एकजुट किया, और यह सुनिश्चित किया कि मंदिर का र्निर्माण न केवल भौतिक रूप से बल्कि आध्यात्मिक रूप से भी सफलतापूर्वक हो। लोगों की आस्था और सामूहिक प्रयासों से यह मंदिर इस क्षेत्र के धार्मिक जीवन का केंद्र बनेगा, जहां श्रद्धालु श्री यादें माताजी के आशीर्वाद के लिए नियमित रूप से आते रहेंगे। इस अवसर पर सेकडो की संख्या में समाज जन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!