Welcome to झाबुआ हलचल
Click to listen highlighted text!
Welcome to झाबुआ हलचल
पेटलावद डेस्क। हरिराम गेहलोत हत्याकांड में पेटलावद पुलिस ने दो आरोपितों को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने अर्जुन उर्फ राजू भूरिया निवासी छोटा माछलिया और एक विधि-विरुद्ध बालक को पकड़ा है। घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन, हथियार एवं कपड़े भी जब्त किए गए हैं। मामले का मुख्य आरोपित बताया जा रहा देवा उर्फ देवीलाल सिंगाड अभी फरार है।
2 अगस्त की रात हुई थी घटना
2 अगस्त की रात अटल बस्ती पेटलावद में हरिराम पिता गोमाजी गेहलोत निवासी धुलेट, जिला धार के साथ मारपीट की गई थी। गंभीर चोट लगने के बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद भुलीबाई ने थाना पेटलावद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपराध क्रमांक 349/2026 के तहत प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस ने फॉरेंसिक और तकनीकी साक्ष्यों से की जांच
घटना की जानकारी मिलने पर एसपी देवेन्द्र पाटीदार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एएसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया और एसडीओपी अनुरक्ति साबनानी के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। टीआई निर्भयसिंह भूरिया के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल की जांच कराई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर दो आरोपितों को अभिरक्षा में लिया गया।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तेज की जांच
घटना के बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस के अनुसार वीडियो के सामने आने के बाद पेटलावद के साथ राजगढ़ और धुलेट क्षेत्र में भी घटना को लेकर सनसनी फैल गई।
जांच में देवा उर्फ देवीलाल सिंगाड निवासी संजय कॉलोनी, राजगढ़ का नाम सामने आया। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ पहले से 13 अपराध दर्ज हैं। पुलिस की विवेचना के अनुसार देवा को हरिराम और भुलीबाई के बीच संबंध होने का संदेह था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और हरिराम के साथ मारपीट की गई।
मुख्य आरोपित अभी फरार
पुलिस ने अर्जुन उर्फ राजू भूरिया और एक विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया है। वहीं मुख्य आरोपित देवा उर्फ देवीलाल सिंगाड की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।
मामले की जांच टीआई निर्भयसिंह भूरिया के नेतृत्व में की जा रही है।
पुलिस टीम का योगदान
कार्रवाई में निरीक्षक निर्भयसिंह भूरिया, उप निरीक्षक गोवर्धन मकवाना, उप निरीक्षक राजाराम भगोरा, सउनि लाखनसिंह भाटी, सउनि महेन्द्रसिंह पटेल, प्रधान आरक्षक 497 पवन चौहान, प्रधान आरक्षक 111 विजय शर्मा, प्रधान आरक्षक 255 अरविन्द बारिया, प्रधान आरक्षक 527 अनिल अमलियार, आरक्षक 259 राजेन्द्र परिहार, आरक्षक 142 कैलाश मोयल, आरक्षक 227 महेन्द्र चन्देल, आरक्षक 377 प्रकाश भगोरा, आरक्षक 191 राहुल, आरक्षक 343 घनश्याम मालवीय, आरक्षक 282 राकेश डामोर और चालक आरक्षक मोतीलाल डिण्डोर की भूमिका रही।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!