Welcome to झाबुआ हलचल   Click to listen highlighted text! Welcome to झाबुआ हलचल
परवलिया

हर घर तिरंगा अभियान के तहत परवलिया में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,,,बैंड बाजे के साथ गूंजे भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे…

परवलिया@उमेश पाटीदार

हर घर तिरंगा अभियान के आज ग्राम परवलिया में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा हायर सेकेंडरी स्कूल से बैंड-बाजे के साथ शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः स्कूल परिसर में संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया। हाथों में तिरंगा थामे और सिर पर भगवा पगड़ी बांधे छात्र “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “हर घर तिरंगा, हर घर तिरंगा” के नारे लगाते हुए चल रहे थे। बैंड की धुन पर पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा स्कूल से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, बस स्टैंड और नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी।

इस अवसर पर हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य श्री स्वरूप श्रीवास्तव सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। साथ ही भारतीय जनता पार्टी थांदला मंडल उपाध्यक्ष कुशाल सिंगाड़, उप सरपंच पूरन पाटीदार और नगर के पत्रकार बंधु भी यात्रा में शामिल हुए। प्राचार्य श्री स्वरूप श्रीवास्तव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को घर-घर तक पहुंचाना है। छात्रों ने जिस उत्साह से भाग लिया वह सराहनीय है। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कुशाल सिंगाड़ ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान और शान है। प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराकर हम शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देंगे। यात्रा पुनः हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचकर समाप्त हुई। यहां कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान छात्रों को तिरंगा और देशभक्ति पर आधारित जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल स्टाफ, ग्राम पंचायत और स्थानीय नागरिकों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!