Welcome to झाबुआ हलचल   Click to listen highlighted text! Welcome to झाबुआ हलचल
सारंगी

संत शिरोमणि श्री रविदास जी की 650 वी जयंती के अवसर पर कलश यात्रा बरवेट पहुंची,,भाजपा पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा से किया स्वागत।

सारंगी@संजय उपाध्याय

बरवेट में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में कलश वंदन यात्रा बरवेट पहुंची। बरवेट बस स्टेंड पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओ द्वारा कलश वंदन यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गांव गांव जाकर सामाजिक समरसता का संदेश देना बताया जा रहा है।

जेसे ही कलश यात्रा बरवेट पहुंची भाजपा जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला प्रक्षिक्षण प्रभारी सुरेश सेन बरवेट, बरवेट बूथ प्रभारी बलराम पाटीदार, रामेश्वर पाटीदार, देवेंद्र गौड़, मांगीलाल पाटीदार, शंकरलाल बामनिया, राजेंद्र बामनिया, सहित पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

इस दौरान जिला प्रशिक्षण प्रभारी ने संत शिरोमणि श्री रविदास जी के आदर्शों, सामाजिक समरसता और एकता के संदेशों को स्मरण किया गया। बूथ प्रभारी बलराम पाटीदार ने कहा कि संत रविदास जी के आदर्श आज भी समाज को एकजुट होकर उत्थान की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने जोर दिया कि उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में भाईचारा, समानता और समरसता को मजबूत किया जा सकता है।

यात्रा में उपस्थित लोगों ने संत रविदास जी के विचारों को आत्मसात करने और एक समरस, सशक्त एवं श्रेष्ठ समाज के निर्माण का संकल्प लिया। इस कलश वंदन यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!