Welcome to झाबुआ हलचल
Click to listen highlighted text!
Welcome to झाबुआ हलचल
नगर में पुष्प वर्षा कर डाक कांवड़ यात्रा का किया गया स्वागत अभिनंदन…
झकनावदा@नारायण राठौड़
सावन मास में बाबा महाकाल के दर्शन कर ओर आशीर्वाद लेकर उज्जैन नगरी से करीब रात्रि 2 बजे के आसपास झकनावदा नगर के 35 – 40 युवाओं द्वारा मां क्षिप्रा का डाक में जल भर कर प्रथम डाक कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किया गया ।
*यात्रा का नगर में हुआ भव्य स्वागत*
नगर के युवाओं द्वारा प्रथम बार निकाली जा रही डाक कांवड़ यात्रा का नगर में शुक्रवार21/08/26 सुबह 9 बजे जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया गया ।
*बाबा भूतेश्वर महादेव मंदिर पर हुआ डाक कांवड़ यात्रा का समापन*
उज्जैन बाबा महाकाल की नगरी से निकली भव्य डाक कांवड़ यात्रा करीब 120 किलोमीटर की दूरी को लगभग 6..7 घंटे में भक्तों द्वारा पूर्ण कर मधु कन्या नदी के किनारे बाबा भूतेश्वर महादेव शंकर मंदिर पर डाक का जल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर प्रथम डाक कांवड़ यात्रा का समापन हुआ ।
इस डाक कांवड़ यात्रा का मुख्य उद्देश्य नगर में अमन शांति,सुख ,समृद्धि और खुशहाली बनी रहे विश्व का कल्याण हो ,बाबा महाकाल सब के कष्ट को दूर करे ।इस भावना के साथ यात्रा का समापन किया
स्वागत समिति द्वारा हर हर महादेव, भोले शंभू भोले नाथ,बाबा महाकाल के जयघोष जयकारों के साथ इस डाक कांवड़ यात्रा को सफल बनाने वाले सहभागी युवाओं का गले में दुप्पटा पहनाकर स्वल्पाहार कराकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।
*डाक कांवड़ यात्रा को सफल बनाए वाले युवा*
जीवन वैरागी,गोलू पंवार,कुलदीप गोस्वामी, कृष्णा लच्छेटा,रौनक माली, ऋषि नगरीया, हरीश मकवाना, मनीष मुलेवा, पवन माली, लक्की राठौड़, पीयूष राठौड़, प्रिंस, गौरव राठौड़, राज राठौड़, जीवन माली, पृथ्वी राजपूत, तनिष चौधरी,पृथ्वी माली, लक्की चोयल, बंटी राठौड़,अभिनंदन जैन,नकुल चोयल, बलराज ,अश्विन, विनोद प्रजापत ।
इस यात्रा के सयोजक भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़ ओर भाजपा नेता फकीर चंद माली ने यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी युवाओं को धन्यवाद दिया ओर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की,ओर आशा व्यक्त की इस तरह की यात्रा प्रतिवर्ष नगर में आती रहे।
इस अवसर पर उपस्थित स्वागत समिति के सदस्य समाज सेवी हेमेंद्र कुमार जोशी ,ठाकुर परीक्षित सिंह राठौर ,राजेंद्र मिस्त्री नारायण प्रजापति, श्रेणिक कुमार कोठारी ,शांतिलाल सोलंकी, शकर लाल चौहान,,सुरेश राठौड़, प्रदीप बोराना, दामोदर पड़ियार, आदि।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!