Welcome to झाबुआ हलचल
Click to listen highlighted text!
Welcome to झाबुआ हलचल
सारंगी@संजय उपाध्याय
भाजपा मंडल सारंगी द्वारा आगामी तिरंगा यात्रा एवं मासिक बैठक को लेकर मंडी प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष पप्पू लाल गामड़ ने स्वागत भाषण देते हुए मासिक बैठक एवं आगामी 13 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा के मुख्य बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ तिरंगा यात्रा को भव्य एवं सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला सह संयोजक एवं जिला मंत्री सुखराम मोरी ने अपने संबोधन में तिरंगा यात्रा की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह यात्रा बड़े स्तर पर और जनभागीदारी के साथ निकाली जाएगी, जिससे राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचे। मंचासीन व उपस्थित अतिथि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से: मंडल अध्यक्ष पप्पू लाल गामड़,जिला मंत्री सुखराम मोरी,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र गेहलोत,जिला मंत्री महेंद्र सिंह चंद्रावत,सरपंच संघ अध्यक्ष दिनेश गणावा,महामंत्री पवन गुर्जर,रामचन्द्र भुरिया,वरिष्ठ नेता रमेश जी गुर्जर, परमानंद पाटीदार,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बद्रीलाल पाटीदार,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुखराम परमार सहित भाजपा मंडल एवं मोर्चा, प्रकोष्ठ के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा मंडल मिडिया प्रभारी सुरेश चन्द्र परिहार द्वारा दी गई कार्यक्रम आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के अंत में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुखराम परमार द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
तिरंगा यात्रा बैठक के अंत में भाजपा मंडल महामंत्री पवन गुर्जर का जन्मदिवस भी मनाया उपस्थित सभी वरिष्ठ, जेस्ट, और श्रेष्ठ कार्यकर्ता ने मिठाई खिलाकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!