Welcome to झाबुआ हलचल   Click to listen highlighted text! Welcome to झाबुआ हलचल
पेटलावद

TET परीक्षा के विरोध में अध्यापक संयुक्त मोर्चा की बैठक, 30 अगस्त को दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी…

पेटलावद डेस्क। स्थानीय डाक बंगला परिसर में बुधवार को अध्यापक संयुक्त मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं एवं विशेष रूप से TET परीक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने एक स्वर में TET परीक्षा की अनिवार्यता का विरोध करते हुए इसे निरस्त करवाने के लिए आगामी आंदोलन को प्रभावी बनाने का निर्णय लिया।

बैठक में बताया गया कि 30 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर TET परीक्षा के विरोध में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में पेटलावद ब्लॉक से अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह शिक्षकों के भविष्य और रोजी-रोटी से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है, इसलिए सभी शिक्षकों को एकजुट होकर अपनी मांग को मजबूती से दिल्ली के गलियारों तक पहुंचाना होगा।

बैठक में शिक्षकों ने कहा कि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों के सामने TET परीक्षा की अनिवार्यता एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है। शिक्षकों का कहना है कि सेवा के दौरान उनके अनुभव और कार्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें TET परीक्षा की अनिवार्यता से मुक्त किया जाना चाहिए। इसी मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा द्वारा आंदोलन की तैयारी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि बैठक में शिक्षकों ने सुप्रीम कोर्ट के उस निर्णय को लेकर भी चर्चा की, जिसमें 2010 से पूर्व सेवारत शिक्षकों के लिए TET उत्तीर्ण करने की आवश्यकता से संबंधित निर्देशों का उल्लेख किया गया। शिक्षकों का कहना है कि इस निर्णय से बड़ी संख्या में कार्यरत शिक्षकों के सामने परीक्षा उत्तीर्ण करने की चुनौती उत्पन्न हुई है। इसी के विरोध में शिक्षक संगठन आंदोलन कर रहे हैं।

बैठक के दौरान दिल्ली में आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन में शामिल होने वाले शिक्षकों की सूची भी तैयार की गई। शिक्षकों ने कहा कि मांगों को लेकर सभी साथियों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक शिक्षकों से दिल्ली पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।

दिल्ली जाने वाले शिक्षकों की सूची:

1. नानुराम गामड़
2. कैलाश चंद्र वसुनिया
3. शांतिलाल सिंगाड़
4. सुनील कुमार गुप्ता
5. रामचंद्र राठौर
6. नन्दराम गामड़
7. रायबहादुर सिंह भगोरा
8. दिनेश राठौर
9. रामलाल कटारा
10. रमेश चंद्र सिंगाड़
11. रामचंद्र अरड़
12. कैलाश चंद्र मैड़ा
13. राजेन्द्र बैरागी
14. रमेश सिंगाड़
15. हिरजी निनामा
16. सुखराम घरवाले
17. वीरेंद्र निनामा
18. गोपाल चोयल
19. विलियम मैड़ा
20. प्रकाश निनामा
21. राधेश्याम बैरागी
22. अनिल कुमार परमार
23. मानसिंह निनामा
24. रमेश वाला
25. जवरसिंह घरवाले
26. रविन्द्र कुमार नागर
27. रमेश कलारा
28. रामरतन वसुनिया
29. श्रीमती सुमित्रा बामनिया
30. श्रीमती मीना आर्य
31. श्रीमती श्यामू डामर
32. श्रीमती रीना कलमे
33. रमेश पडियार
34. नानुराम बिलवाल
35. अमरसिंह मुणिया
36. महेश बहुगुणा
37. श्रीमती पदमा भूरिया
38. देवेंद्र सर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!