सारंगी में ऐयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की नई शाखा का भव्य शुभारंभ,,,ग्राहकों को मिलेगी उत्तम सेवाएं…

सारंगी@संजय उपाध्याय
क्षेत्र के बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की नई शाखा का शुभारंभ सारंगी (पेटलावद), जिला झाबुआ में किया गया। शाखा के शुभारंभ अवसर पर बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों एवं शाखा के समस्त कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
शाखा का शुभारंभ डिवीजन मैनेजर श्री नितिन राजपूत जी, रीजन मैनेजर श्री प्रतिपाल सिंह जी, शाखा प्रबंधक श्री झांगूँ निनामा डी ओ एम श्री अनोखीलाल जी एवं ब्रांच ऑपरेशंस मैनेजर श्री ललित खपेड़ जी तथा शाखा के अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में हुआ।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि नई शाखा के माध्यम से क्षेत्र के नागरिकों, व्यापारियों एवं ग्रामीण ग्राहकों को आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उनके नजदीक उपलब्ध होंगी। बैंक का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर सेवा, सरल बैंकिंग समाधान एवं वित्तीय सेवाएं प्रदान करते हुए क्षेत्र के आर्थिक विकास में योगदान देना है।
शाखा प्रबंधन ने क्षेत्र के सभी ग्राहकों का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की सारंगी शाखा स्थानीय नागरिकों की बैंकिंग आवश्यकताओं को पूरा करने तथा क्षेत्र में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
शाखा के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर बैंक की नई शाखा को सफल बनाने तथा ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने का संकल्प लिया।





