थांदला
रास्ता भटका 10 वर्षीय बालक, हरिनगर पुलिस ने परिजनों से मिलाया हरिनगर चौकी पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल…

थांदला@उमेश पाटीदार
राजस्थान के ग्राम गुजेर तहसील बांसवारी, जिला उदयपुर) निवासी जगदीश पिता सुरेश ननामा उम्र 10 वर्ष रास्ता भटककर मध्यप्रदेश की सीमा में आ गया। रात्रि में थाना प्रभारी काकनवानी नेहा बिरला, हरिनगर चौकी प्रभारी मुकेश वर्मा, हेड कांस्टेबल विनोद डोडियार एवं स्टाफ के साथ नाइट गश्त पर थे। तभी छापरी चौराहे पर एक बच्चा रोता हुआ मिला। चौकी प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को चौकी लाकर नाम-पता पूछा। राजस्थान के गुजेर थाने से संपर्क कर परिजनों को सूचना दी गई। दस्तावेजी कार्रवाई के बाद बच्चे को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। बच्चा मिलने से परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। क्षेत्र में पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना हो रही है।




