Welcome to झाबुआ हलचल   Click to listen highlighted text! Welcome to झाबुआ हलचल
सारंगी

रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए बाजारों में बड़ी रौनक राखी एवं मिठाइयों की दुकान सजने लगी…

सारंगी@संजय उपाध्याय

रक्षाबंधन पर्व को लेकर दुकानें सजने लगी एवं बाजारों में रौनक बढ़ने लगी 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा इसके साथ ही नगर के बाजार भी धीरे-धीरे राखियो के रंग में सजने लगे हैं बाजार में आकर्षक, रंग बिरंगी और विभिन्न डिजाइनों की राखियां दुकानों पर सज गई है बाजार में बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर, म्यूजिकल एवं लाइट वाली राखीयो से लेकर युवाओं के लिए ब्रेसलेट स्टाइल, रुद्राक्ष , धार्मिक प्रतीकों तथा पारंपरिक राखीयो की अलग-अलग वैरायटी देखने को मिल रही है इससे बाजार में त्यौहार की रौनक धीरे-धीरे बढ़ रही है
हालांकि इस बार महंगाई ने व्यापारियों की चिंता भी बढ़ादी है दुकानदारों का कहना है की माल खरीदने की लागत पिछले वर्ष की तुलना में बड़ी है परिवहन सहित अन्य खर्च बढ़ने से राखियां और त्योहार से जुड़ी सामग्री की लागत पर भी असर पड़ा है ऐसे में व्यापारियों के सामने सबसे बड़ी चिंता यह है कि बड़ी हुई लागत पर भी असर पड़ा है ऐसे में व्यापारियों के सामने सबसे बड़ी चिंता यह है कि बड़ी हुई लागत के अनुरूप बाजार में माल कितनी तेजी से बिकेगा रक्षाबंधन के साथ मिठाइयों में भी हलचल बढ़ने लगी है शक्कर, घी, मेवा सही कई कच्चे माल की कीमतों में तेजी का असर मिठाई कारोबार पर पड़ रहा है देश के कई शहरों में मिठाई कारोबारियों ने भी लागत बढ़ने की बात कही है व्यापारियों का कहना है की त्यौहार का उत्साह कायम है और अंतिम दिनों में ग्राहकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है बहनों की खरीदारी बढ़ने के साथ राखी, मिठाई और उपहार की दुकानों पर भी अच्छी बिक्री की संभावना है

कुल मिलाकर सारंगी का बाजार धीरे-धीरे रक्षाबंधन के रंग में रंगने लगा है अब व्यापारियों और दुकानदारों को अंतिम दिनों में बाजार में जोरदार खरीदारी होने और कारोबार में तेजी आने का इंतजार है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!