Welcome to झाबुआ हलचल   Click to listen highlighted text! Welcome to झाबुआ हलचल
मेघनगर

श्रावण के अंतिम सोमवार पर तारकेश्वर महादेव मंदिर में हुई भव्य महाआरती…

मेघनगर@मुकेश सोलंकी 

सुराणा कंपाउंड स्थित प्राचीन तारकेश्वर महादेव मंदिर में पूरे श्रावण मास भगवान भोलेनाथ की आराधना का विशेष आयोजन चलता रहा। श्रावण के अंतिम सोमवार को मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का ऐसा संगम देखने को मिला कि पूरा परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।

प्रातःकाल से ही मंदिर में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधानपूर्वक भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया तथा आकर्षक श्रृंगार कर भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की गई।

श्रावण के अंतिम सोमवार के अवसर पर मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा भगवान भोलेनाथ का मनोहारी भांग श्रृंगार किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया। भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।

शाम को समाजसेवी सुरेशचंद्र जैन (पप्पू भैया) एवं परिवार द्वारा भगवान तारकेश्वर महादेव की भव्य महाआरती की गई। महाआरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भक्तिमय वातावरण में सभी ने आरती का लाभ लिया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता रहा।

महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को साबूदाने की खिचड़ी एवं केसर के पेड़े का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के बाद महिलाओं द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे देर शाम तक मंदिर परिसर भक्तिरस में डूबा रहा।

श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन ने श्रद्धालुओं को भक्ति, सेवा और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया। मंदिर समिति एवं आयोजक परिवार द्वारा किए गए आयोजन की श्रद्धालुओं ने सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!