सारंगी
सारंगी भाजपा कार्यालय पर किसान मोर्चा के नव नियुक्त जिला मंत्री का भव्य स्वागत,,,परमानंद पाटीदार को मिली नई जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई…

सारंगी@संजय उपाध्याय
भाजपा जिला किसान मोर्चा में जिला मंत्री पद पर मनोनीत होने पर परमानंद पाटीदार का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आज भाजपा कार्यालय पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू लाल गामड़ के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने परमानंद पाटीदार का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री सुखराम मोरी, युवा मोर्चा जिला मंत्री महैन्द्र सिंह बाछिखेड़ा, मंडल महामंत्री पवन गुर्जर, सरपंच संघ अध्यक्ष दिनेश गणावा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुखराम परमार, पिछड़ा मोर्चा जिला सामाजिक समरसता प्रमुख सत्यनारायण गुर्जर, मीडिया प्रभारी सुरेश चंद्र परिहार, हेमेंद्र सिंह राठौर, देविसिंग निनामा, राजेश पाटीदार, आईटी सेल प्रभारी दीपक पाटीदार, मुकेश कटारा, कैलाश डामर, अर्जुन डामर, जगदीश डामर, कालुसिंह मैडा सहित भाजपा के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि परमानंद पाटीदार की संगठन के प्रति निष्ठा और किसानों के हित में किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा और अधिक मजबूत होगा।
अंत में नव नियुक्त जिला मंत्री परमानंद पाटीदार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती के लिए निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।


