सारंगी@संजय उपाध्याय
रविवार को शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर सारंगी के इमली चौक स्थित कान्हा जी मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ पर्व मनाया गया। इस अवसर पर भगवान कान्हा जी का विशेष श्रृंगार किया गया। रात्रि 12 बजे महाआरती उतारी गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ लिया।
पर्व के अवसर पर मंदिर में 71 लीटर दूध से खीर तैयार कर महाप्रसादी के रूप में श्रद्धालुओं को वितरित की गई। प्रसादी ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा।
शरद पूर्णिमा के अवसर पर नगर के अन्य मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना और आरती की गई। इसके पश्चात दूध की खीर बनाकर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में बसेर परिवार एवं इमली चौक के भक्तों का सराहनीय सहयोग रहा।
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!