सारंगी

रायपुरिया, बरवेट, सारंगी, करवड 52 करोड रुपए की लागत से बनने वाले रोड चौड़ीकरण की मिली स्वीकृति….

सारंगी@संजय उपाध्याय

ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश भाजपा सरकार लगातार नए सड़क निर्माण कार्यों को स्वीकृति दे रही है इस प्रकार की स्वीकृति ग्रामीण विकास और सुगम यातायात की दिशा में एक सकारात्मक कदम को दर्शाती है ग्रामीण स्तर पर सड़कों के चौड़ीकरण और नए निर्माण होने से यहां के बासिंदो को रोजगार के अवसर, सुगम यातायात, समय और ईधन की बचत के साथ साथ बड़े शहरों से कनेक्टिविटी बड़ जायेगी इसी कड़ी में मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने रायपुरिया, बरवेट, सारंगी ,करवड़ मार्ग चौड़ीकरण के लिए 52 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला 25 किलोमीटर मार्ग के चौड़ीकरण की स्वीकृति मिल गई है जिसका रोड मैप के लिए ठेकेदार ने कार्य प्रारंभ कर दिया है पिछले दो दशक से इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग चल रही थी, जिसका पिछले विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों के ग्रामीणों ने प्रमुख मुद्दा बनाया था जिसके अनुरूप महिला एवं बाल विकास केबिनेट मंत्री सु श्री निर्मला भूरिया ने इस मुद्दे को प्रमुखता से लेकर सड़क चौड़ीकरण की स्वीकृति दिलवाई और धरातल पर इसका कार्य प्रारंभ हो गया इसको लेकर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है
जाम और दुर्घटनाओं से मिलेगी मुक्ति:- ग्राम सारंगी भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू लाल गामड़ भाजपा नेता परमानंद पाटीदार, पवन गुर्जर ने बताया कि पहले संकड़ी और जर्जर सड़क होने के कारण बार बार जाम और दुर्घटना का अंदेशा बना रहता था अब सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण से ट्रैफिक सुचारू होगा जिससे जाम और सड़क हादसों पर प्रभावी रोक लगेगी

समय और ईंधन की बचत:-

नगर के किसान संदीप पाटीदार ने बताया कि इस 25 किलोमीटर जैसी महत्वपूर्ण सड़क का चौड़ीकरण होने से दूरी का सफर आसान होगा, साथ ही ग्रामीणों का कीमती समय बचेगा और वाहनों में ईंधन की खपत भी कम होगी

आर्थिक और सामाजिक विकास:-

ग्राम पंचायत सारंगी की सरपंच फूनदी बाई मेडा पंच अनिल बंबोरी , गंगाराम मेड़ा ने बताया की यह 25 किलोमीटर नई और पक्की सड़क बनने से ग्रामीण क्षेत्रों की पहुंच नजदीकी बाजारों, स्वास्थ्य केंद्रों (अस्पतालों) और शैक्षणिक संस्थानों (स्कूलों-कॉलेजों) तक आसान हो जाएगा साथ ही गुजरात राज्य से दर्शनार्थी महाकाल लोक और मालवा क्षेत्र से विश्व प्रसिद्ध श्री विश्वमंगल हनुमान धाम तारखेड़ी दर्शन के लिए जाने के लिए यही सुगम और शार्ट कट मार्ग हो जावेगा जिसके चौड़ीकरण होने से आसानी होगी

किसानों को लाभ

ग्राम सारंगी के किसान हेमेंद्र सिंह राठौर, बालाराम पाटीदार ने बताया की क्षेत्र की दर्जनों ग्राम पंचायत के किसान सब्जी उत्पादन करते है किसानों को अपनी सब्जी को रतलाम, उज्जैन और दाहोद मंडी ले जाने में कोई दिक्कत नही होगी

प्रशासनिक स्वीकृति मिली:-

लोकनिर्माण विभाग द्वारा निर्मित रायपुरिया बरवेट करवड़ 25 कोलोमिटर मार्ग 52 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा जिसके निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है ठेकेदार द्वारा रोड मैप के लिए लेवलीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है दीपावली के बाद कार्य में तेजी आएगी

दिलीप लथुरिया ईई लोकनिर्माण विभाग झाबुआ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!