Welcome to झाबुआ हलचल   Click to listen highlighted text! Welcome to झाबुआ हलचल
बामनिया

आस्था के मंदिर पर चोरों का धावा,,,बामनिया के खेड़ापति हनुमान मंदिर में चोरी,,,भक्तों में आक्रोश…

बामनिया@जितेंद्र बैरागी

पेटलावद रोड स्थित प्रसिद्ध खेड़ापति हनुमान मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर में घुसकर हनुमान जी की प्रतिमा से करीब 300 ग्राम वजनी चांदी का कड़ा चोरी कर ले गए। जानकारी के अनुसार चोर ने हनुमान जी का मुकुट चोरी करने का भी प्रयास किया, लेकिन उसमें सफल नहीं हो पाया। वहीं मंदिर में रखी चढ़ोत्री की नकदी भी चोरी होने की जानकारी सामने आई है।

धार्मिक स्थल पर हुई इस चोरी से श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। बताया जा रहा है कि भक्तजन आज सामूहिक रूप से बामनिया पुलिस चौकी पहुंचकर आवेदन देंगे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!