Welcome to झाबुआ हलचल   Click to listen highlighted text! Welcome to झाबुआ हलचल
पेटलावद

उल्लास–नव भारत साक्षरता कार्यक्रम को लेकर बीआरसी में बैठक आयोजित…

पेटलावद डेस्क। बीआरसी रेखा गिरी स्वामी पेटलावद द्वारा उल्लास–नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम की आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान साक्षरता परीक्षा, मॉनिटरिंग व्यवस्था, अक्षर साथी का पंजीयन एवं सत्यापन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम के तहत निर्धारित गतिविधियों को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

अधिकारियों द्वारा संबंधित साथियों एवं सह-समन्वयकों को कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही अक्षर साथियों के पंजीयन एवं सत्यापन की प्रक्रिया को गंभीरता से पूर्ण करने तथा परीक्षा संबंधी तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कहा गया कि उल्लास–नव भारत साक्षरता कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को साक्षरता से जोड़ना है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

बैठक के अंत में सभी संबंधित सह-समन्वयकों एवं साथियों से निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही समय पर पूर्ण करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!