Welcome to झाबुआ हलचल   Click to listen highlighted text! Welcome to झाबुआ हलचल
परवलिया

हरीनगर से दो धाम-नो ज्योतिर्लिंग यात्रा रवाना, पुष्पमाला से किया स्वागत

परवलिया@उमेश पाटीदार

हरीनगर से बुधवार को दो धाम और नौ ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। धार्मिक यात्रा पर जा रहे यात्रियों का ग्रामीणों एवं परिजनों ने पुष्पमाला पहनाकर भावभीना स्वागत करते हुए विदाई दी। सर्व समाज के लोगों द्वारा एक साथ आयोजित इस धार्मिक यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।

सभी यात्री एक निजी बस से नौ धाम और नौ ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं। यह धार्मिक यात्रा एक माह से अधिक समय तक चलेगी। जानकारी के अनुसार यात्रा की शुरुआत उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर से होगी, जिसके बाद श्रद्धालु नेपाल, गंगासागर, रामेश्वरम सहित देश के विभिन्न प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करेंगे। यात्रा पूर्ण होने के बाद श्रद्धालु वापस हरीनगर लौटेंगे।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु विभिन्न धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। इस अवसर पर यात्रा में शामिल जसवंत भटेवर, मणिलाल मकवाना, पूनमचंद मकवाना, महेश पांचाल, सुशीला बेन परमार, शारदा बेन मकवाना, बस संचालक भगवती सोलंकी सहित सर्व समाज के कई यात्रीगण मौजूद रहे। धार्मिक यात्रा को लेकर क्षेत्र में भी उत्साह का माहौल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!