Welcome to झाबुआ हलचल   Click to listen highlighted text! Welcome to झाबुआ हलचल
बामनिया

बामनिया पुलिस को मिली सफलता,,,लाड़की बैराज पर तीन बार चोरी का खुलासा, तीन बाल अपचारी पुलिस की गिरफ्त में…

बामनिया@जितेंद्र बैरागी

ग्राम पंचायत बामनिया के लाड़की बैराज स्थित पानी सप्लाई प्लांट पर लगातार तीन बार हुई चोरी की घटनाओं का बामनिया पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में तीन बाल अपचारियों को पकड़ा है। तीनों बामनिया के नाथ मोहल्ले के निवासी बताए जा रहे हैं। उनकी उम्र 13, 16 और 17 वर्ष बताई गई है। इनमें से दो के 9वीं कक्षा तक पढ़ाई करने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि आरोपी केबल चोरी करने के बाद उसे जला देते थे और उसके अंदर से कॉपर (तांबा) व एल्युमिनियम निकालकर अलग-अलग बेचते थे। पुलिस पूछताछ में बाल अपचारियों द्वारा बताई गई जगहों उक्त चोरी किया हुआ माल छुपा रखा था। जिसका बाजार मूल्य करीब 15 हजार रुपये का चोरी का माल बरामद किया गया है।

बाहरी लोगों के सत्यापन का मुद्दा भी गंभीर।

बामनिया में बड़ी संख्या में बाहरी लोगों का आना-जाना और अस्थायी रूप से रहकर व्यवसाय करना भी पुलिस के लिए चुनौती बनता जा रहा है। पेटलावद रोड स्थित एक कॉलोनी में बड़ी संख्या में अन्य राज्यों, विशेषकर उत्तर प्रदेश से आए लोग कपड़े बेचने का व्यवसाय कर रहे हैं। इसके अलावा राजस्थान सहित अन्य स्थानों से आने वाले पानी-पतासे, पलंग-कुर्सी, और गर्मियों के दिनों में भारी लोग आइसक्रीम बनाकर बेचते हैं। एवं अन्य सामान बेचने वाले लोग भी कुछ समय के लिए मकान किराए पर लेकर व्यवसाय करते हैं। चर्चा है कि ऐसे कई लोगों को मकान किराए पर देने से पहले पुलिस चौकी में किरायेदार अथवा बाहरी व्यक्ति का सत्यापन नहीं कराया जाता। ऐसे में पुलिस द्वारा समय-समय पर बाहरी लोगों के सत्यापन की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने की जरूरत महसूस की जा रही है, ताकि क्षेत्र में होने वाली चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

हालांकि, बाहरी लोगों के सत्यापन को चोरी की घटना से सीधे जोड़ने के बजाय इसे कानून-व्यवस्था और सुरक्षा की दृष्टि से एक अलग जरूरी प्रक्रिया के रूप में देखा जाना चाहिए।

पूर्व चौकी प्रभारी द्वारा बामनिया में पत्रकारों को सूचना देने के लिए एक पुलिस पत्रकारगण सूचना का व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाया था। समय-समय पर सूचना देना एवं घटनाओं संबंधित प्रेस नोट जारी करते थे। परंतु वर्तमान स्थिति में बड़ी उदासीनता दिखाई पड़ती है। जो करीब दो वर्षों से निष्क्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!