Welcome to झाबुआ हलचल
Click to listen highlighted text!
Welcome to झाबुआ हलचल
बामनिया@जितेंद्र बैरागी
मुख्य चौराहे पर स्कूल बच्चों से भरी बस को रुकवाकर चालक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नरसिंह देवदा धुमडिया के एक शासकीय शिक्षक ने पहले बस चालक को फोन पर गाली-गलौज की और फिर मुख्य चौराहे पर बस रुकवाकर कुछ लोगों के साथ चालक को नीचे उतारकर मारपीट की।बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत उस समय हुई,जब बस चालक ने बच्चों को खड़े रहने के बजाय अपनी सीट पर बैठने के लिए कहा। बच्चे ने घर पहुंचकर यह बात अपने पिता को बताई, जिसके बाद शिक्षक ने चालक से फोन पर विवाद किया और चौराहे पर मिलने की बात कही।
मौके पर मौजूद लोगों ने शिक्षक के इस व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिक्षक समाज में सम्मानित और जिम्मेदार पद पर होता है। बच्चे और बस चालक के बीच हुई बात को स्कूल के वरिष्ठ शिक्षकों या प्रबंधन के सामने रखा जाना चाहिए था, न कि सड़क पर विवाद और मारपीट की नौबत आनी चाहिए थी।
लोगों ने यह सवाल भी उठाया कि जिस समय शिक्षक चौराहे पर विवाद कर रहे थे, उस समय स्कूल में उनके विद्यार्थियों की जिम्मेदारी कौन संभाल रहा था। मामले की निष्पक्ष जांच के बाद वास्तविक स्थिति सामने आना जरूरी है।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!