परवलिया
परवलिया में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम: पीएम मोदी के जन्मदिन पर 2 हजार दीप प्रज्वलित…

परवलिया@उमेश पाटीदार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन एवं उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में झाबुआ जिले के ग्राम परवलिया में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर के अति प्राचीन रणछोड़राय मंदिर परिसर प्रारंभ कर नगर में होते हुए पंचायत भवन पर कार्यक्रम का समापन किया गया
मंदिर परिसर में करीब 2 हजार दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु जीवन एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की गई। दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा।
कार्यक्रम में मण्डल उपाध्यक्ष कुशाल सिंगाड़ अपने समस्त कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 25 वर्षों के अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्र सेवा को ही अपना संकल्प बनाया है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, भाजपा कार्यकर्ता एवं मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
