Welcome to Jhabua Hulchul   Click to listen highlighted text! Welcome to Jhabua Hulchul
परवलिया

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित…..

परवलिया@उमेश पाटीदार 

परवलिया सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज आंगनवाड़ी केंद्र परवलिया घोडादर पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं, महिलाओं तथा स्थानीय समुदाय ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, एनीमिया से बचाव, मातृ-शिशु स्वास्थ्य तथा बच्चों के उचित पोषण के बारे में जागरूक किया गया। बच्चों के लिए मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

इस अवसर पर पोषण प्रदर्शनी/पोषण मटका/स्वच्छता अभियान/गतिविधियां/वृक्षारोपण/हितग्राही संवाद जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सरपंच दीपा सिंगाड़ खुशाल सिंगाड़, जनप्रतिनिधि उमेश पाटीदार, दिनेश वैरागी, हरीश पांचाल पर्यवेक्षक अश्विनी पंवार एवंसमस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की सहभागिता रही। उपस्थित सभी लोगों ने आंगनवाड़ी केंद्र को पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनसहभागिता का सशक्त केंद्र बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय को आंगनवाड़ी सेवाओं से जोड़ना तथा “सेवा, पोषण और सम्मान” के संदेश को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!