Welcome to Jhabua Hulchul   Click to listen highlighted text! Welcome to Jhabua Hulchul
सारंगी

सेवा संकल्प अभियान: जयराज भट्ट बने भाजपा जिला सोशल मीडिया टोली के संयोजक…

सारंगी@संजय उपाध्याय

​भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026) के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय सोशल मीडिया टोली का गठन किया गया है पार्टी नेतृत्व की सहमति व अनुशंसा पर जयराज भट्ट को सोशल मीडिया टोली का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है

​इसके साथ ही संगठन ने टोली को मजबूती देने के लिए आशुतोष राठौड़, विजय वसुनिया, भावेश सिंगाड और आदित्य आंजना को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है ​यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक सुयश त्यागी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया की अनुशंसा पर की गई है इसमें सोशल मीडिया संभाग प्रभारी अंकित परमार एवं सह-प्रभारी दीपक कु. भगवान की सहमति शामिल रही।

​शीर्ष नेतृत्व का आभार, डिजिटल माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएंगे जनकल्याणकारी नीतियां: जयराज भट्ट ​मनोनयन के पश्चात नव-नियुक्त जिला संयोजक जयराज भट्ट ने संवाददाता से कहा की , “पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं प्रदेश व जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूँ 17 सितम्बर से शुरू हो रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सरकार और संगठन की जनहितैषी नीतियों, विकास कार्यों और सेवा प्रकल्पों को सोशल मीडिया के माध्यम से जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता होगी पूरी टोली एकजुट होकर डिजिटल मंच पर संगठन की बात मजबूती से रखेगी।

​सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक रवि सूर्यवंशी ने बताया कि नव-नियुक्त टोली एक माह तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ में सक्रिय भूमिका निभाएगी जयराज भट्ट की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने बधाई दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!