Welcome to Jhabua Hulchul   Click to listen highlighted text! Welcome to Jhabua Hulchul
पेटलावद

हिंदू जागरण मंच की जिला बैठक संपन्न, नवीन दायित्वों की घोषणा…

पेटलावद डेस्क। हिंदू जागरण मंच जिला झाबुआ की बैठक बुधवार 16 सितंबर को पेटलावद नगर स्थित गायत्री मंदिर में आयोजित हुई। बैठक में प्रांत संयोजक सदस्य भेरूलाल टांक, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एवं झाबुआ जिले के पालक राजेश कटारिया, प्रांत टोली सदस्य कमलेश वर्मा तथा जिला संयोजक प्रकाश प्रजापत सहित मंच के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठनात्मक विस्तार को लेकर चर्चा की गई तथा जिले में नवीन दायित्वों की घोषणा की गई। इसमें राजेश पणदा को जिला सह संयोजक, मेघनगर व थांदला सहित विभिन्न क्षेत्रों में नवीन दायित्व सौंपे गए। पेटलावद खंड संयोजक के रूप में मुकेश गणावा तथा खंड सह संयोजक के रूप में पेटलावद से राकेश प्रजापत और करड़ावद से दिनेश अंजना को दायित्व दिया गया।

इस अवसर पर भेरूलाल टांक ने कार्यकर्ताओं को हिंदू जागरण मंच के पांच प्रमुख कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रियता के साथ कार्य करने की बात कही। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!