थांदला@उमेश पाटीदार
नगर के हृदय स्थल पुरानी नगर पालिका चौराहे पर लगने वाला जाम अब आमजन के लिए सिरदर्द बन गया है। आए दिन यहां घंटों तक वाहन फंसे रहते हैं, जिससे स्कूली बच्चों, व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हैरानी की बात यह है कि प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से कंट्रोल से बाहर नजर आती है। न तो कोई स्थायी ट्रैफिक जवान तैनात है और न ही अवैध पार्किंग पर कोई कार्रवाई हो रही है। चौराहे के दोनों ओर ठेले और बेतरतीब खड़े वाहन जाम का मुख्य कारण बने हुए हैं।
दूसरी ओर सड़क निर्माण और वाहनों की आवाजाही से उड़ रहे धूल के गुब्बारे ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि धूल के कारण सामान खराब हो रहा है और सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने कई बार नगर परिषद और पुलिस प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।नागरिकों ने मांग की है कि चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की स्थायी तैनाती की जाए और धूल से निजात के लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाए।
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!