झकनावदा

देवउठनी एकादशी पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया तुलसी विवाह महोत्सव…ढोल-नगाड़ों के साथ निकली भगवान शालिग्राम एवं तुलसी माता की नगर यात्रा, पंडित संजय व्यास ने विधि-विधान से संपन्न कराया विवाह…

झकनावदा@नारायण राठौड़ 

आज दिनांक 20 नवंबर शुक्रवार को देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के पावन अवसर पर झकनावदा स्थित श्री राधे कृष्ण मंदिर पर भजन मंडली महिला मित्र मंडल के तत्वावधान में भगवान शालिग्राम एवं तुलसी माता का विवाह बड़े हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में नगर की महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता कर धार्मिक उत्सव को भक्तिमय बना दिया।

देवउठनी एकादशी के पावन पर्व पर भगवान शालिग्राम एवं तुलसी माता को आकर्षक रूप से सजाया गया। इसके पश्चात ढोल-नगाड़ों की गूंज एवं भजन-कीर्तन के साथ भव्य नगर भ्रमण निकाला गया। नगर भ्रमण के दौरान माता बहने ने गरबा रास करते हुवे भक्ति और उल्लास में झूमते नजर आए।
जगह-जगह नगरवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर भगवान शालिग्राम एवं तुलसी माता का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जोशी परिवार द्वारा माता बहनों का दुपट्टा पहना कर ,पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।

नगर भ्रमण के पश्चात भगवान शालिग्राम एवं तुलसी माता को श्री राधे कृष्ण मंदिर परिसर में लाया गया, जहां भजन मंडली महिला मित्र मंडल द्वारा भगवान शालिग्राम और तुलसी माता का भव्य स्वागत किया गया गया

पंडित संजय व्यास द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ तुलसी विवाह की समस्त धार्मिक रस्में संपन्न कराई गईं। विवाह समारोह में नगर की माता-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विवाह की रस्मों में सहभागी बनकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

पूरे मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, मंगल गीत एवं धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा। विवाह संपन्न होने के पश्चात भगवान की महाआरती उतारी गई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया गया। भजन मंडली महिला मित्र मंडल एवं नगर की धर्मप्रेमी महिलाओं के सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह महोत्सव ने नगर में धार्मिक आस्था, प्रेम, सौहार्द एवं सनातन परंपराओं की सुंदर छटा बिखेर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!