Welcome to Jhabua Hulchul   Click to listen highlighted text! Welcome to Jhabua Hulchul
झकनावदा

झकनावदा ने रचा इतिहास: 121 यूनिट रक्तदान कर जिले में दूसरे नंबर पर रहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,,,,जिले के सबसे बड़े 153 यूनिट के बाद झकनावदा का 121 यूनिट का आंकड़ा बना दूसरे सबसे बड़ा रिकॉर्ड….

झकनावदा@नारायण राठौड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस ओर 25 वर्ष जनसेवा पर्व के तहत सेवा पखवाड़ा अभियान में झकनावदा ने पूरे झाबुआ जिले में दूसरा सबसे बड़ा रक्तदान रिकॉर्ड बनाया है।

जिले में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा 153 यूनिट का है, उसके ठीक बाद भारतीय जनता पार्टी मंडल झकनावदा एवं तेरापंथ युवक परिषद द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झकनावदा पर आयोजित शिविर में *121 रक्तवीरों ने रक्तदान* किया है। यह आंकड़ा जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित शिविरों में दूसरे स्थान पर है।

एक छोटे से कस्बे से 121 लोगों का एक साथ रक्तदान करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

*कलेक्टर ने 121 रक्तवीरों को किया सम्मानित*

जिला कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरशट ने शिविर में पहुंचकर सभी 121 रक्तदाताओं को मेडल एवं प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने कहा कि झकनावदा ने सेवा के क्षेत्र में मिसाल पेश की है।

इस दौरान कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झकनावदा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीज का ECG करवाकर कार्यप्रणाली परखी।

साथ ही पीएम श्री विद्यालय झकनावदा पहुंच कर निरीक्षण किया और विद्यालय सराहना की एवं उप स्वास्थ्य केंद्र सेमलिया का भी निरीक्षण किया।

शिविर में सीएमएचओ डॉ. एम. एल चोपड़ा, बीएमओ पेटलावद डॉ. अंतिम सोलंकी, सीएचसी प्रभारी डॉ. शोभित शुक्ला, डॉ. दीपक सोलंकी, डॉ. मोनिका, डॉ. चेतन चौहान मौजूद रहे।

*भाजपा की मेहनत लाई रंग*

मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश कासवा, उपाध्यक्ष परीक्षित सिंह राठौर, महामंत्री संजय पाटीदार, श्रेणीक कोठारी, महावीर भंडारी, पत्रकार हरीश राठौर सहित भाजपा कार्यकर्ताओं और तेरापंथ युवक परिषद की टीम के अथक प्रयास से यह दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड बन पाया।

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विभाग रितिका पाटीदार, तहसीलदार ओम प्रकाश गोयल,चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह सिसोदिया, आरक्षक राजू मावी, बबलू पंचोली, जीवन बैरागी, एफ सी माली, राहुल राठौड़, सुनील राठौड़, गोवर्धन सोलंकी, श्रेयांश जैन, शुभम कोटड़िया,ऋषभ कौटरिया ,ऋषभ कोठारी, आर्यन मिस्त्री आशीष भागू, कुलदीप लववंशी, भूपेंद्र सिंह सेमलिया, मांगीलाल पडियार, ओमप्रकाश राठौर, हरिराम पडियार, जितेंद्र चौहान सहित अनेक नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!