अपेंडिक्स ऑपरेशन के बाद विनोद नरसिंह किहोरी की मौत से भड़का ग्रामीणों का आक्रोश, चक्काजाम और धरना प्रदर्शन के बाद अस्पताल में भर्ती मरीज किए गए शिफ्ट; जयस ने उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई…
मेघनगर@मुकेश सोलंकी
झाबुआ जिले के रम्भापुर स्थित बापाजी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मरीज विनोद नरसिंह किहोरी की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद आक्रोणित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर धरना-प्रदर्शन किया और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए अस्पताल को बंद कर सील करने की मांग की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मेघनगर एसडीएम सुश्री अवंधति प्रधान, मेघनगर थाना प्रभारी निरीधक श्री रमेश चौहान एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकाविर्मा ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से चर्चा की और उनकी मांगों को सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पतालों में किया रेफर
ग्रामीणों के विरोध एवं प्रशासनिक अधिकारिंर्वा के हस्वक्षेप के बाद बापाजी हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया। इसके बाद अस्पताल पर ताला लगा दिया गया। प्रशासन के अनुसार, मामले की जांच के लिए जांच दल गठित किया जाएगा तथा जांच पूरी होने तक अस्पताल बंद रहेगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपेंडिक्स के दो ऑपरेशन के बाद हुई मौत, उठे गंभीर सवाल
जयस संगठन के जिला अध्यक्ष विजन डामोर ने इस घटना कों गंभीर बताते हुए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग से तत्काल निष्पक्ष जांच की मांग की है।
संगठन की ओर से जारी बयान के अनुसार, विनोद नरसिंह किहोरी का अपेंडिक्स का ऑपरेशन किया गया था। आरोप है कि पहला ऑपरेशन सफल नहीं हुआ और करीब 45 दिन बाद दोबारा री-ओपन ऑपरेशन किया गया। इसके बाद मरीज की मौत हो गई।
इस पूरे मामले में ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ, अस्पताल संचालक, प्रबंधन एवं संबंधित स्टाफ की भूमिका की जांच किए जाने की मांग की गई है।
जयस संगठन ने कहा कि आमजन और गरीब परिवार इलाज की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचते हैं। ऐसे में मरीजों की जान और सुरक्षा सवर्गेपरि होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय लापरवाही को गंभीरता से लिया जाना आवश्यक है।
जयस ने रखीं पांच प्रमुख मांगें
मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।
दोनों ऑपरेशन की प्रक्रिया, मेडिकल रिकॉर्ड एवं एनेस्थीसिया रिपोर्ट की बारीकी से जांच हो।
अस्पताल संचालक, प्रबंधन, डॉक्टरों एवं संबंधित स्टाफ की भूमिका और जिम्मेदारी तय की जाए।
अस्पताल के लाइसेंस एवं उपलव्ध चिकित्सा सुविधाओं की जांच की जाए।
5 के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई यदि जांच में चिकित्सकीय लापरवाही प्रमाणित होती है तो जिम्मेदार लोगों की जाए।
क्या हुई चिकित्सकीय लापरवाही?
अब जांच रिपोर्ट पर टिकी निगाहें
फिलहाल बापाजी हॉस्पिटल में हुई मरीज की मौत के मामले में प्रशासनिक जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। परिजनों को न्याय दिलाने के लिए ग्रामीणों एवं जयस संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और जिम्मेदारी किसकी तय होती है।
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!