Welcome to Jhabua Hulchul   Click to listen highlighted text! Welcome to Jhabua Hulchul
मेघनगर

मेघनगर के राजा की महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़….

मेघनगर@मुकेश सोलंकी

गोकुल ग्रुप द्वारा आयोजित मेघनगर के राजा की महाआरती में बुधवार को श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर महाआरती का लाभ अनिल दुबे एवं कृष्णा फॉस्केम के सदस्यों सहित मेघनगर के डॉ. हार्दिक नायक, डॉ. भावेश  नायक एवं डॉ. बलवंत नायक परिवार ने लिया।

मेघनगर के राजा की आरती में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचकर भगवान की आरती एवं दर्शन का लाभ ले रहे हैं। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्तिमय वातावरण देखने को मिल रहा है।

मेघनगर के राजा ग्रुप की ओर से महाआरती के लाभार्थियों का सम्मान करते हुए उन्हें प्रतीक चिन्ह के रूप में मेघनगर के राजा की फोटो भेंट की गई। आयोजकों ने बताया कि महाआरती में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धर्मलाभ ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!