मेघनगर
‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ राष्ट्रव्यापी स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन….

मेघनगर@मुकेश सोलंकी
स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ नगर के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से नगर परिषद मेघनगर द्वारा ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ राष्ट्रव्यापी स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन आज 01 अक्टूबर 2026 को प्रातः 8:00 बजे से 9:00 बजे तक किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के सार्वजनिक स्थानों, मार्गों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई तथा स्वच्छता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने, में सहयोग करें।नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर जनभागीदारी से चलने वाला दायित्व है। प्रत्येक नागरिक के सहयोग से ही मेघनगर को स्वच्छ एवं सुंदर नगर बनाया जा सकता है।उक्त अभियान के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश जी मचार,वार्ड पार्षद पूनमचंद जी वसुनिया,बी ई ओ दीपेश सोलंकी जी,प्राचार्य सुजानसिंह हरावल , हॉस्टल अधीक्षक दिनेश कटारा ,रमिला वसुनिया , स्वच्छता निरीक्षक सोहन रावत,खेल युवा कल्याण विभाग ब्लॉक कार्डिनेटर प्रिया हटीला ,योजना प्रभारी श्रीमती लीला डामोर , जमादार चरणसिंह मावी,अनिल डामोर अन्य कर्मचारी गण भी उपस्थित रहे। मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों ,अधिकारी एवं कर्मचारियों , सफाई मित्रों व नगरवासियों का आभार व्यक्त किया गया।




