मेघनगर
स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026 के अंतर्गत सफाई मित्र सम्मान एवं सुरक्षा शिविर तथा संस्थागत सामूहिक श्रमदान का आयोजन…

मेघनगर@मुकेश सोलंकी
स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026 के अंतर्गत नगर परिषद मेघनगर द्वारा “सफाई मित्र सम्मान एवं सुरक्षा शिविर” तथा संस्थागत सामूहिक श्रमदान का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सफाई मित्रों के स्वच्छता कार्य में दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान को सराहा गया तथा उनके सम्मान, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। सफाई मित्रों को कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरणों के उपयोग एवं सुरक्षित कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक किया गया।
इसके साथ ही पुलिस थाना मेघनगर परिसर में संस्थागत सामूहिक श्रमदान आयोजित किया गया, जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश जी मचार, पार्षद पूनमचंद जी वसुनिया ,मुख्य नगर पालिका अधिकारी लालसिंह राठौर,थाना प्रभारी बृजेंद्रसिंह छापरिया मय पुलिस स्टॉफ, सेंट अनाल्ड स्कूल प्राचार्य फादर एंड्रूस लॉबी एवं समस्त विद्यार्थीगण ,स्वच्छता निरीक्षक एस आई रावत , सफाई मित्र द्वारा सहभागिता करते हुए परिसर में स्वच्छता एवं साफ-सफाई का कार्य किया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। सामूहिक श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी एवं जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। अन्य संबंधित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
नगर परिषद मेघनगर द्वारा नागरिकों से स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026 में सक्रिय सहभागिता कर नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।





