Uncategorized

कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने रायपुरिया में मातृशक्ति के साथ किया गरबा रास, क्षेत्र की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद।

रायपुरिया@राजेश राठौड़ 

नवरात्रि के सप्तम दिवस पर रायपुरिया के झाबुआ चौराहे पर नवदुर्गा मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित गरबा कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन की महिला एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया शामिल हुईं। उन्होंने माता रानी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, धन-धान्य, वैभव और यश-कीर्ति के लिए आशीर्वाद मांगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह माता रानी की शक्ति का ही स्वरूप है कि नौ दिनों के उपवास के बाद भी भक्त शाम को गरबा पंडाल में डांडिया नृत्य करने पहुंच जाते हैं। उन्होंने एक छोटे से गांव में इतने भव्य आयोजन की सराहना करते हुए इसे गौरवपूर्ण बताया और सभी को आगामी दशहरे की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मातृशक्ति के साथ स्वयं भी गरबा रास किया।

इस आयोजन में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनु अजमेर सिंह भूरिया, ग्राम पंचायत सरपंच होमी बाई नंदू निनामा, जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट, अजमेर सिंह भूरिया सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!