हरिनगर
हरीनगर में शारदीय नवरात्रि से पहले नगर में निकाला माताजी का भव्य जुलूस जयकारों से गुंजा नगर…

हरीनगर@मुकेश परमार
हरीनगर में नवदुर्गा मित्र मंडल द्वारा शारदीय नवरात्रि पर्व शुरू होने से पहले आज नगर में माता जी भव्य जुलूस बड़े ही धूमधाम से निकला गया जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे नगर में जय माता दी के जयकारों के साथ गूंजते रहे जुलूस की शुरुआत शाम 6:00 बजे अंबे माता मंदिर से माता जी की झांकी को आकर्षक फूलों से सजाकर नगर में भव्य जुलूस निकाला इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालु ने पुष्प वर्षा कर माता रानी का स्वागत किया डीजे और ढोल नगाड़ों की धुन पर बच्चे बूढ़े और युवक युवतिया ने भक्ति भजन गीतों पर झूमते नजर आए जुलूस में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरी नगर पुलिस चौकी प्रभारी व स्टाफ मौजूद रहा नवदुर्गा मित्र मंडल समिति अध्यक्ष मंदिर के पुजारी द्वारा बताया गया कि हर साल की तरह इस साल शारदीय नवरात्रि पर 9 दिन तक माताजी गरबे खेले जाते हैं और हर रोज विशेष पूजा अर्चना और भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है





