Welcome to झाबुआ हलचल   Click to listen highlighted text! Welcome to झाबुआ हलचल
पेटलावद

कलेक्टर के निर्देश पर BRCC ने वन कन्या आश्रम का किया आकस्मिक निरीक्षण,,,60 में से 60 बालिकाएं मिलीं उपस्थित, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ नशा मुक्ति अभियान के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित…

पेटलावद डेस्क। कलेक्टर श्री योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशों के पालन में बुधवार को खंड स्त्रोत समन्वयक (BRCC) श्रीमती रेखा गिरि स्वामी ने संकुल केंद्र कन्या पेटलावद के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक वन कन्या आश्रम पेटलावद का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न कक्षाओं का अवलोकन कर बालिकाओं के शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली गई। कक्षाओं में शिक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित पाया गया। इसी दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा था।

BRCC ने छात्रावास व्यवस्था का भी जायजा लिया। छात्रावास अधीक्षक श्रीमती मीना जमरा की उपस्थिति में कमरों की स्थिति, साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। बालिकाओं से उनकी दैनिक दिनचर्या, पढ़ाई और भोजन के संबंध में चर्चा की गई। भोजन कक्ष के निरीक्षण के दौरान बालिकाओं ने बताया कि उन्हें निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन मिल रहा है। भोजन की गुणवत्ता भी संतोषजनक पाई गई।

विद्यालय में प्रधानाध्यापक श्री जमनाल लछेटा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। विद्यालय में दर्ज 60 बालिकाओं के विरुद्ध सभी 60 बालिकाएं उपस्थित पाई गईं।

इस अवसर पर ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। बालिकाओं ने नारे एवं पेंटिंग के माध्यम से नशा मुक्त समाज का संदेश दिया तथा अपने विचार व्यक्त किए।

निरीक्षण के अंत में BRCC श्रीमती रेखा गिरि स्वामी ने विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने, अभिलेखों का नियमित संधारण करने तथा छात्रावास में साफ-सफाई की व्यवस्था निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!