Welcome to झाबुआ हलचल   Click to listen highlighted text! Welcome to झाबुआ हलचल
मेघनगर

कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केंद्र घोंसलिया बड़ा एवं पीपलखूंटा का किया निरीक्षण,,गर्भवती महिलाओं की ली जानकारी,,सचिव के माध्यम समग्र आईडी बनाकर पेंशन सुनिश्चित करने के दिये निर्देश…

मेघनगर@मुकेश सोलंकी

कलेक्टर डॉक्टर योगेश तुकाराम भरसट ने बुधवार को उप स्वास्थ्य केंद्र घोंसलिया बड़ा एवं उप स्वास्थ्य केंद्र पीपलखूंटा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं महिलाओं एवं व्यवस्था का जायजा लिया इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिला को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य अमले से क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की जानकारी ली साथ ही गर्भवती महिलाओं एवं अन्य मरीजों को दी जाने वाली दावों तथा केंद्र पर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में स्टाफ से जानकारी प्राप्त की।

सचिव के माध्यम समग्र आईडी बनाकर पेंशन सुनिश्चित करने के दिये निर्देश….

उप स्वास्थ्य केंद्र पीपलखूंटा में स्वास्थ्य अमले द्वारा बताया गया कि कुछ महिलाओं की समग्र आईडी नहीं बनी है जिससे उनके पंजीयन में समस्या आ रही है, इस पर कलेक्टर ने संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों के माध्यम से महिलाओं के समग्र आईडी बनवाने के निर्देश दिए उन्होंने निर्देशित किया की समग्र आईडी बनने के पश्चात महिलाओं का उप स्वास्थ्य केंद्र पर ही पंजीयन सुनिश्चित किया जाए ताकि उन्हें इसके लिए अनावश्यक रूप से अन्यत्र ना जाना पड़े। कलेक्टर ने स्वास्थ्य अमले को गर्भवती महिलाओं से संबंधित जानकारी नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा उन्हें शासन द्वारा निर्धारित स्वास्थ्य सेवाओं, जांच एवं आवश्यक दवाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक कलेक्टर सुश्री आयुषी बंसल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर सुश्री अवंधति प्रधान एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!