Welcome to झाबुआ हलचल   Click to listen highlighted text! Welcome to झाबुआ हलचल
रायपुरिया

रायपुरिया में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, बारिश के बीच बच्चों ने दिखाई देशभक्ति…

रायपुरिया@राजेश राठौड़ 

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज सुबह देशभक्ति के उत्साह से ओत-प्रोत एक भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। सुबह से हो रही बारिश की फुहारें भी बच्चों के जोश और देशभक्ति के जज्बे को कम नहीं कर सकीं और देशप्रेम के आगे मानो बारिश को भी थमना पड़ा। यह प्रभात फेरी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से शुरू होकर ग्राम पंचायत भवन पहुँची, जहाँ सरपंच होमी बाई नन्दु निनामा और उपसरपंच दीपिका सोलंकी की उपस्थिति में राष्ट्रगान गाया गया और पूरा आसमान देशभक्ति के जयघोष से गूंज उठा।

प्रभात फेरी गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए स्वस्तिक गार्डन पहुँची जहाँ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच लाल सिंह चौधरी ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में नंदकिशोर पाटीदार और विशेष अतिथि के रूप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. प्रताप भूरिया व प्राचार्य कल्पना वर्मा मंच पर उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत के सरपंच उपसरपंच एवं पंचगणों द्वारा सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। मंच पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित भाषण दिए और राष्ट्रीय गीत गाए, जिसके बाद कार्यक्रम के अंत में सभी को मिठाई वितरित की गई। इस पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन रजनीकांत शुक्ला ने किया तथा आभार ग्राम पंचायत सचिव तोलसिंह निनामा एवं सहसचिव राजेंद्र सालवी ने व्यक्त किया।
स्वतंत्रता दिवस के इस खास और ऐतिहासिक अवसर पर ग्राम पंचायत की ओर से एक विशेष प्रोत्साहन समारोह का भी आयोजन किया गया। इसके तहत शैक्षणिक सत्र की वार्षिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कक्षा दसवीं और बारहवीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को ग्राम पंचायत द्वारा सम्मानित किया गया और पुरस्कार प्रदान किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!