Welcome to Jhabua Hulchul   Click to listen highlighted text! Welcome to Jhabua Hulchul
पेटलावद

गांधी जयंती पर लायंस क्लब पेटलावद ग्रेटर ने चलाया स्वच्छता अभियान, कॉलेज परिसर में की साफ-सफाई….

पेटलावद डेस्क। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ पेटलावद ग्रेटर द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न सेवा गतिविधियों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शासकीय महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब के सदस्यों ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य घनश्याम बैरागी सहित कॉलेज प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी अभियान में सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर लायंस क्लब पेटलावद ग्रेटर के अध्यक्ष लायन वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। स्वच्छ वातावरण न केवल हमें स्वस्थ रखता है, बल्कि एक स्वच्छ और जागरूक समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने घर, कार्यस्थल और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया।

झोन चेयरपर्सन लायन जीवन भंडारी ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने पूरी दुनिया को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए समाज और राष्ट्रहित में सेवा कार्य करते रहना चाहिए।

इस अवसर पर लायंस क्लब के एक्जिक्यूटिव केबिनेट सेक्रेटरी लायन सुरेश प्रजापति, लायन प्रवीण पवार, लायन सुनील राठौर, लायन राजेश सिंधराज सहित क्लब के अन्य सदस्य तथा महाविद्यालय प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सेवा सप्ताह के दौरान क्लब द्वारा सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न सेवा कार्य किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!