Welcome to Jhabua Hulchul   Click to listen highlighted text! Welcome to Jhabua Hulchul
मेघनगर

ऑपरेशन मर्यादा के तहत रम्भापुर व मेघनगर की सयुंक्त कार्रवाई में वाहन चेकिंग एवं नियमो की समझाईश….

मेघनगर@मुकेश सोलंकी

जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन मर्यादा के तहत रम्भापुर पुलिस चौकी प्रभारी ब्रजेन्द्र सिंह ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया पुलिस बल ने वाहनों को रोककर चालको को यातायात नियमों की जानकारी दी सभी चालको से हेलमेट एव किसी भी प्रकार से नशा कर वाहन चलाने एव तेज रफ्तार से वाहन नही चलाने और लापरवाही से बचने की सलाह दी ब्रजेन्द्र सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का पालन सड़क पर सभी की सुरक्षा के लिये जरूरी है नाबालिग बच्चों को गाड़ी न चलाने की अपील की नियमो की अनदेखी से दुर्घटना की आशंका में बढ़ती है एव मोडिफाइड साई लेंसर वाली बाइक पर भी सख्त चेतावनी दी एव कानून की दृष्टि से वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी एव शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर धारा 185 mv act के तहत 02 वाहनों पर कार्रवाई कर जप्त किया गया व 37 वाहनों पर चालानी कार्रवाई कुल 12400 रुपये वसूली की गई जो प्रशासन के खाते में जायँगे ये मेघनगर व रम्भापुर की सयुंक्त कार्रवाई हैअभी मेघनगर थाना प्रभारी का तबादला होने पर रम्भापुर चौकी प्रभारी के पास मेघनगर का भी प्रभार है दोनों जगह अभी सेवा प्रदान कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!