Welcome to झाबुआ हलचल   Click to listen highlighted text! Welcome to झाबुआ हलचल
झकनावदा

स्वर्गीय सुदामा जी मिस्त्री की स्मृति में मिस्त्री परिवार ने वितरित किए 151 पौधे,,,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, घाटी का नाम रखा गया पितृ पर्वत…

झकनावदा@नारायण राठौड़ 

नगर के वरिष्ठ नागरिक स्वर्गीय सुदामा जी कन्हैयालाल मिस्त्री की स्मृति में मिस्त्री परिवार एवं उनके पुत्र डॉ. सुनील कुमार मिस्त्री द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। साईं मंदिर झकनावदा परिसर में स्वर्गीय सुदामा जी मिस्त्री की स्मृति में 151 पौधों का वितरण एवं रोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

मिस्त्री परिवार की इस पहल की उपस्थित जनों ने सराहना की। पौधारोपण से जहां साईं मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी, वहीं आने वाले समय में ये पौधे बड़े होकर हरियाली, फल-फूल और शुद्ध हवा प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर समाजसेवी शिक्षक हेमेंद्र कुमार जोशी ने कहा कि स्वर्गीय सुदामा जी मिस्त्री की स्मृति में मिस्त्री परिवार द्वारा 151 पौधों का वितरण एवं रोपण किया गया है। इससे आसपास का वातावरण हरा-भरा होगा। उन्होंने बताया कि इस घाटी का नाम अब ‘पितृ पर्वत’ रखा गया है, ताकि नगरवासी अपने पितरों की स्मृति में यहां एक पौधा जरूर लगाएं और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।

वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ठाकुर भूपेंद्र सिंह राठौर, ठिकाना सेमलिया ने कहा कि स्वर्गीय सुदामा जी मिस्त्री की स्मृति में किया जा रहा यह पौधारोपण अत्यंत सराहनीय है। प्रत्येक परिवार को अपने पितरों की स्मृति में एक पौधा लगाकर उसे बड़ा करने का संकल्प लेना चाहिए, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले।

जिला कांग्रेस महामंत्री अजय व्होरा ने कहा कि मिस्त्री परिवार द्वारा किया जा रहा यह कार्य अनुकरणीय है। परिवार इस पहल के लिए प्रशंसा का पात्र है। ‘पितृ पर्वत’ पर पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और यह आमजन के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा।

साईं मंदिर समिति अध्यक्ष ठाकुर जगपाल सिंह राठौर ने कहा कि स्वर्गीय सुदामा जी मिस्त्री की स्मृति में किया जा रहा पौधारोपण प्रेरणादायी है। इससे साईं मंदिर परिसर आने वाले समय में हरियाली से भर उठेगा। प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाने के साथ उसे बड़ा करने का उद्देश्य भी रखना चाहिए।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर ठाकुर मनोहर सिंह राठौर, कैलाश मिस्त्री, रमेश मिस्त्री, अनोखीलाल मिस्त्री, शंकर मिस्त्री, विजय कुमार मिस्त्री, गोपाल मिस्त्री एवं आर्यन मिस्त्री सहित मिस्त्री परिवार के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!