Welcome to झाबुआ हलचल   Click to listen highlighted text! Welcome to झाबुआ हलचल
मेघनगर

सैकड़ो युवा कार्यकर्ता भाजपा छोड़कर कोंग्रेस मे शामिल हुए….

मेघनगर@मुकेश सोलंकी

थांदला विधानसभा क्षेत्र के मेघनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत गोपालपुरा में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है । कांग्रेस विधायक वीर सिंह भूरिया द्वारा संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में आम जनता के काम करने का जो तरीका है वह जनता को समझ में आ रहा है विधायक भूरिया हमेशा जनता की सेवा के लिए जनता के बीच रहते हैं जिसके चलते  गुरुवार के रोज बीजेपी सरकार से परेशान होकर एवं महंगाई बेरोजगारी एव किसानों को यूरिया खाद नहीं मिलने से परेशान होकर बीजेपी के 200 से अधिक बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली क्षेत्र के विधायक वीरसिंह भूरिया ने कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलवाई ।

बीजेपी छोड़ कांग्रेस में सम्मिलित हुए सभी युवाओं का वीर सिंह भूरिया ने स्वागत करते हुए कहा कि आने वाला समय कांग्रेस सरकार का है कांग्रेस की सरकारी एक ऐसी सरकार है जो देश को सुचारू रूप से उन्नति और प्रगति की ओर ले जा सकती है और युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध करवा सकती है। वर्तमान की भाजपा सरकार में आम जन परेशान हो चुका है आए दिन काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ।

इस अवसर पर विधायक वीरसिंह भूरिया ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ और सिर्फ चुनाव के समय जनता को याद करती है भाजपा की दोगली नीति रिति के कारण क्षेत्र की जनता काफी परेशान हो रही है ।

कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र के युवा नेता विक्की डोडियार, पंकज डोडियार विधानसभा उपाध्यक्ष एवं समस्त कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी विधायक मीडिया प्रतिनिधि अली असगर बोहरा द्वारा दी गई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!