पेटलावद

TET परीक्षा से छूट की मांग को लेकर शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन…

पेटलावद डेस्क। राज्य कर्मचारी संघ ब्लॉक इकाई पेटलावद के आह्वान पर विकासखंड क्षेत्र में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती रितिका पाटीदार के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 लागू होने के पूर्व सेवारत शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) से छूट देने की प्रमुख मांग रखी गई। इस दौरान शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में वे TET परीक्षा नहीं देंगे और न ही परीक्षा के लिए आवेदन करेंगे।

ज्ञापन के दौरान राज्य कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संजय मखोड़ एवं सचिव तोलसिंह निनामा, अध्यापक शिक्षक मोर्चा के जिला पदाधिकारी प्रताप सिंह सिसौदिया, पप्पूसिंह हटीला, आकाश के जिला अध्यक्ष नानूराम गामड़, अजाक्स के जिला अध्यक्ष कैलाश वसुनिया, अध्यापक शिक्षक मोर्चा के रामलाल कटारा, मुकेश पाटीदार, रमेश वाखला, लक्ष्मण सिंह डामर, आशीष व्यास, बीआरसी श्रीमती रेखा गिरी, अर्जुन मालवीय, अंबू डाबी, अनिल निनामा, रमेश सिंगाड़, गोपाल चोयल, श्रीमती रमिला वाखला, जॉन भाबर एवं अमरसिंह मुनिया सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

शिक्षक संगठनों ने शासन-प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आगामी दिनों में जिला एवं प्रदेश स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही विशाल रैली निकालकर ज्ञापन सौंपने तथा आवश्यकता पड़ने पर मांग पूरी होने तक भूख हड़ताल करने की चेतावनी भी दी गई। इस दौरान शिक्षकों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!