मेघनगर

औद्योगिक प्रदूषण के खिलाफ मेघनगर में जनआक्रोश, सैकड़ों ग्रामीण सड़कों पर उतरे हाथों में जली फसल और लाल पानी की बोतलें लेकर निकली आक्रोश रैली, गूंजे ‘फैक्ट्री हटाओ, मेघनगर बचाओ’ के नारे…

मेघनगर@मुकेश सोलंकी

मेघनगर का सबसे ज्वलंत मुद्दा औद्योगिक प्रदूषण को लेकर लंबे समय से क्षेत्र वासी गंभीर रूप से ग्रस्त है क्षेत्रवासियों का गुस्सा आज फुट पड़ा और सैकड़ो की संख्या में लोग आक्रोश रैली के रुप में पूरे नगर में नारे लगाते हुए निकले। सभी क्षेत्र वासियों की एक ही मांग थी कि किसी भी मूल्य पर क्षेत्र में प्रदूषण फैला रही कंपनियां अब नहीं चलेगी ।

सैकड़ो की संख्या में रैली में सम्मिलित हुए ग्राम वासी अपने हाथ में केमिकल के दुष्प्रभाव के रूप में जली हुई फसल एवं बोरिंग में आ रहे लाल पानी को बोतल में
भरकर रैली में नारे लगाते हुए चल रहे थे।

सर्व समाज द्वारा आयोजित आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भी सम्मिलित हुई। फूट तलाव से बी ई ओ कार्यालय तक 3 किलोमीटर की पेदल रेली में लगातार फैक्ट्री हटाओ मेघनगर बचाव के नारे लगाते रहे।

रैली के गंतव्य स्थल बी ई ओ कार्यालय पर कलेक्टर जनता से रूबरू हुए एवं उनकी सभी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना एवं न्यायोचित निराकरण की बात कही। ग्रामीणों द्वारा प्रदूषित पानी को लेकर भावुक बातें कही गई जिसमें उनके द्वारा पीने के पानी के साथ-साथ रोजमर्रा के कामों के लिए भी पानी खरीदना पड़ रहा है जो आर्थिक रूप से उनके ऊपर एक भारी बोझ बन रहा है।

शांतिपूर्ण आक्रोश रैली में किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए एवं नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रशासन की चाकचौबंद व्यवस्था रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!