Welcome to Jhabua Hulchul
Click to listen highlighted text!
Welcome to Jhabua Hulchul
बामनिया@जितेंद्र बैरागी
युवा महादेव मित्र मंडल द्वारा गणेश महोत्सव के अवसर पर लगातार नित नए धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार रात 9 बजे प्रशांत प्रिंस मार्ग (नारेला रोड) स्थित युवा महादेव मित्र मंडल की झांकी पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा।
सुंदरकांड का पाठ खवासा मंडल द्वारा किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंडल द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति ने नगर के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से परिवार सहित आयोजन में पहुंचकर धर्मलाभ लेने एवं कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।
इससे पूर्व सोमवार को इसी झांकी स्थल पर हनुमान अंश का बड़े पर्दे पर प्रसारण किया गया था। इसमें श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की। मंडल द्वारा लगातार किए जा रहे धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!