Welcome to Jhabua Hulchul   Click to listen highlighted text! Welcome to Jhabua Hulchul
सारंगी

दस दिवसीय गणेशोत्सव एवं विसर्जन कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से और निर्विघ्न रूप से संपन्न हुआ…

सारंगी@संजय उपाध्याय

नगर के प्रमुख मार्गों से सारंगी के राजा एवं इमली चौक के राजा गणपति बप्पा की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई, जिसमें सभी नागरिकगण , युवाओं ने नाचते हुए बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पूरे नगर में भ्रमण कराया महा आरती एवं महाप्रसादी का वितरण किया गया

आयोजन समिति के अनुसार विसर्जन यात्रा शाम 8 बजे से स्थानीय बाजार चौक से शुरू हुई। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्ग – बस स्टैंड, राजवाड़ा मार्ग, कलेक्शन रोड, माही नदी पुल मार्ग होते हुए रात्रि 3 बजे माही नदी के घाट पर पहुंची। इस दौरान एम.जी.यू. ढोल ग्रुप पेटलावद के कलाकारों ने लगातार ढोल-नगाड़ों से पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। युवाओं की टोलियां पारंपरिक धुनों पर झूमते हुए चल रही थीं।

सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग का अमला पूरी रात तैनात रहा। पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में रात्रि में ही तीन बजे माही नदी में सभी मूर्तियों का विधिवत पूजन के बाद विसर्जन किया गया।

विसर्जन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का वितरण किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष शहर भर से 20 से अधिक छोटी-बड़ी गणेश मूर्तियों का भी विसर्जन एक साथ संपन्न हुआ, जिससे पूरा सारंगी भक्तिमय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!