खवासा

खवासा के रघुवीर प्रजापति का राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन………….…..पश्चिम क्षेत्रीय क्रिकेट स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया विद्यालय और जिले का गौरव, अंडर-17 टीम में मिली जगह।

खवासा@आयुष पाटीदार

खरगोन में आयोजित पश्चिम क्षेत्रीय क्रिकेट स्पर्धा में संस्था सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों रघुवीर प्रजापति एवं हिमांशु परमार (कक्षा 11वीं) ने अपने कोच श्री राजेश परमार के निर्देशन में प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने गांव, विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में छात्र रघुवीर प्रजापति ने अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अंडर-17 वर्ग में लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर के रूप में आगामी विभागीय राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब रघुवीर नर्मदापुरम में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में इंदौर संभाग की टीम का हिस्सा बनकर अपने संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।

रघुवीर की इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर सांदीपनि विद्यालय के समस्त विद्यालयीन परिवार ने रघुवीर प्रजापति एवं हिमांशु परमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा रघुवीर को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!