बामनिया@जीतेंद्र बैरागी
कहते हैं कि जब ईश्वर मेहरबान होते हैं तो खुशियां दोगुनी हो जाती हैं। ऐसा ही एक अनमोल तोहफा बामनिया के समीप ग्राम सातेर निवासी प्रकाश पिता कांजी मकवाना के परिवार को मिला है।
प्रकाश मकवाना की पत्नी ने थांदला स्थित मां हॉस्पिटल में दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। खास बात यह है कि इनमें एक बेटा और एक बेटी है। इस तरह पिता की बेटे की इच्छा और मां की बेटी की चाहत भगवान ने एक साथ पूरी कर दी।
परिवार में एक साथ दोहरी खुशियां आने से परिजनों में खुशी का माहौल है। वहीं डॉक्टरों ने मां और दोनों नवजात बच्चों को पूरी तरह स्वस्थ बताया है।
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!