झाबुआ

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न,,,फोटो निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन, जिले में कुल 9 लाख 6 हजार 37 मतदाता,,,मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की हार्ड कॉपी एवं सीडी प्रदान की गई…

झाबुआ@आयुष पाटीदार

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय में फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के संबंध में जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 (एसएसआर) के निर्धारित कार्यक्रम के तहत मतदाताओं के नामों का सत्यापन, नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने एवं मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन का कार्य किया गया। इसी क्रम में 12 नवम्बर 2026 को जिले के समस्त मतदान केन्द्रों पर फोटो निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन किया गया।

बैठक में अवगत कराया गया कि जिले में पूर्व में कुल 1113 मतदान केन्द्र थे, जिनकी संख्या बढ़कर अब 1126 हो गई है। वर्तमान में विधानसभा क्षेत्र 193-झाबुआ में 409, विधानसभा क्षेत्र 194-थांदला में 340 एवं विधानसभा क्षेत्र 195-पेटलावद में 377 मतदान केन्द्र हैं।

मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन की स्थिति में जिले में कुल 9 लाख 6 हजार 37 मतदाता हैं, जिनमें 4 लाख 52 हजार 413 पुरुष, 4 लाख 53 हजार 605 महिला एवं 19 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

विधानसभा क्षेत्र 193-झाबुआ में कुल 3 लाख 25 हजार 528 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 62 हजार 250 पुरुष, 1 लाख 63 हजार 267 महिला एवं 11 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 194-थांदला में कुल 2 लाख 77 हजार 915 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 39 हजार 409 पुरुष, 1 लाख 38 हजार 500 महिला एवं 06 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र 195-पेटलावद में कुल 3 लाख 2 हजार 594 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 50 हजार 754 पुरुष, 1 लाख 51 हजार 838 महिला एवं 02 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

बैठक के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भरसट ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। साथ ही मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन की हार्ड कॉपी एवं सीडी की एक-एक प्रति प्रदान की गई।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी  विजय कुमार मंडलोई एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!