झाबुआ

कलेक्टर डॉ. भरसट के निर्देशन में राणापुर में खाद्य सुरक्षा एवं नापतौल विभाग की संयुक्त कार्रवाई,,,,मिठाइयों एवं नमकीन के 7 नमूने जांच हेतु लिए,,,नापतौल उपकरणों एवं पैकेटों पर आवश्यक घोषणाओं की भी जांच…

झाबुआ@आयुष पाटीदार

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने, मिलावट की रोकथाम तथा उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं नापतौल विभाग द्वारा लगातार जांच एवं निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दोनों विभागों के अधिकारियों द्वारा राणापुर में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का संयुक्त निरीक्षण कर मिठाइयों एवं नमकीन के नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए।

संयुक्त कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा श्री लक्ष्मी केटरिंग से गुलाब जामुन एवं नमकीन चना दाल, नरसिंह महाराज नमकीन से पेड़ा, सादी बर्फी, अंजीर बर्फी एवं मथुरा पेड़ा तथा नवकार स्वीट्स एंड नमकीन, राणापुर से गुलाब जामुन का नमूना लिया गया। इस प्रकार तीन प्रतिष्ठानों से कुल 7 खाद्य पदार्थों के नमूने गुणवत्ता एवं शुद्धता की जांच हेतु संग्रहित किए गए।

निरीक्षण के दौरान नापतौल विभाग द्वारा विधिक माप-विज्ञान अधिनियम, 2009 के प्रावधानों के अंतर्गत प्रतिष्ठानों में उपयोग किए जा रहे नापतौल उपकरणों की जांच की गई। साथ ही विक्रय की जा रही मिठाइयों की निर्धारित मात्रा एवं वजन का सत्यापन किया गया। नमकीन के पैकेटों पर विधिक माप-विज्ञान (पैकेज में रखी वस्तुएं) नियम, 2011 के अंतर्गत अनिवार्य घोषणाओं की उपलब्धता एवं उनकी वैधानिक अनुपालना की भी जांच की गई।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं नापतौल विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को सुरक्षित, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री निर्धारित मात्रा में उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संयुक्त जांच एवं निरीक्षण की कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाएगी। खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं नापतौल संबंधी निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!