रायपुरिया

पांच साल के बच्चे ने लिया अनोखा संकल्प, पर्यावरण बचाने के लिए आठ साल तक नहीं फोड़ेगा पटाखे…

रायपुरिया@राजेश राठौड़

दीपावली या अन्य त्योहारों पर जहां हर उम्र के लोग आतिशबाजी करते नजर आते हैं, वहीं रायपुरिया के एक पांच साल के बच्चे ने मिसाल पेश की है। रायपुरिया निवासी वर्धमान निमजा के पोते अहम् निमजा ने अगले पांच साल तक पटाखे न फोड़ने का संकल्प लिया है।

अ अर्हम कहना है कि पटाखों के धुएं से भारी प्रदूषण फैलता है, जिससे न सिर्फ हवा खराब होती है, बल्कि बेजुबान पक्षियों की जान तक चली जाती है। इतनी कम उम्र में पर्यावरण और जीव-दया को लेकर उनकी यह सोच हर किसी को हैरान और प्रेरित कर रही है। बच्चे का यह संदेश समाज को एक सकारात्मक दिशा दिखा रहा है कि त्योहारों की खुशियां प्रकृति और जीवों को नुकसान पहुंचाए बिना भी मनाई जा सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!